केसरी जलेबी रेसिपी IN HINDI मिठाई बनाने का तरीका

 


जलेबी रेसिपी (Kesari-jalebi Recipe)


 केसरी जलेबी बनाने की विधि


 जलेबी एक ऐसी मिठाई है जो भारत में काफी मशहूर है। सर्दियों के मौसम में खाने के बाद अगर गर्मागर्म जलेबी मिल जाए तो बस मजा ही आ जाता है। जलेबी केसरी या पीले रंग की एक पारंपरिक मिठाई है जिसे दशहरा, दिवाली या अन्य खास अवसरों पर भारतीय घरों में बनाया जाता है। यह खाने में कुरकुरी होती है जिसकी वजह से सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी चाव से खाते हैं। अगर आप ​भी इस त्योहार के सीजन में घर पर जलेबी बनाना चाहते हैं तो हमारी यह रेसिपी आपके काम आ सकती है।


केसरी जलेबी बनाने में सामग्री


मैदे और दही को मिलाकर एक घोल तैयार किया जाता है इसमें खमीर उठने के बाद ही इससे जलेबी बनाई जाती है। जलेबी को फ्राई करने के बाद चाशनी में डिबोया जाता है। केसरी जलेबी के अलावा पनीर जलेबी और रबड़ी जलेबी भी खूब चाव से खाई जातीहै



Ads by 

केसरी जलेबी की सामग्री

  • 1/2 कप मैदा
  • 1/4 कप दही
  • (फ्राई करने के लिए) तेल या घी
  • जिसके बीच में छेद हुआ हो कपड़ा
  • 1 कप चीनी
  • 1 कप पानी
  • 1/2 टी स्पून केसर

केसरी जलेबी बनाने की वि​धि

1.
सबसे पहले मैदे और दही को एक साथ मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें।
2.
अगर ज़रूरत पड़े, तो आप इसमें पानी भी डाल सकते हैं।
3.
करीब छह से सात घंटे के लिए इसमें खमीर उठने को रख दें।
4.
जब बैटर गुदागुदा हो जाए और ऊपर छाग दिखने लगे, तो चाशनी तैयार करें।
5.
पानी, चीनी और केसर को मिलाकर हल्की आंच पर चाश्नी बनाएं।
6.
तेज़ आंच पर छोड़े समय के लिए चाश्नी को गाढ़ा करें।
7.
जब चाश्नी तार छोड़ने लगे, तो इसे आंच से उतार कर हल्का ठंडा कर लें।
8.
लें। एक गहरा पैन लें। उसमें तेल या घी डालकर गर्म कर लें।
9.
बैग में तैयार किया बैटर डालें। जितना छोटा छेद होगा, उतनी ही पतली जलेबी बनाएंगी।
10.
अब बैटर को गर्म तेल में डालें। मीडियम आंच पर पकाएं। पलटें।
11.


जब जलेबी दोनों तरफ से हल्के भूरे रंग की हो जाएं, तो इन्हे निकाल
करीब एक मिनट तक इन्हें चाश्नी में भिगा रहने दें। निकाल कर सर्व करें। लो जी तैयार है एकदम परफेक्ट केसरी जलेबी अपने परिवार के साथ इस रेसिपी को try। जरूर करे ब्लॉग अच्छा लगा हो तो शेयर जरुर करे जी
धन्यवाद्


Comments

Popular posts from this blog

इंतजार खत्म कक्षा 8वी का परिणाम 8 जून को । जाने कैसे देख पाएंगे विद्यार्थी।ONLINE मोबाइल से

मात्र 3499 रुपये में मिल रहा देश का सबसे सस्ता 108 मेगापिक्सल कैमरा स्मार्टफोन। बेस्ट परफॉर्मेंस बजट स्मार्टफोन